Paris Olympics 2024 : 10 मीटर एयर राइफल में भारत की चुनौती खत्म
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के कई खिलाड़ी आज अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन करेंगे। भारत को अपने खिलाड़ियों से उम्मीद है कि पहले ही दिन देश के लिए पदक जीतें।
10 मीटर एयर राइफल में भारत की चुनौती खत्म
भारत को शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड प्रतियोगिता में निराशा हाथ लगी है। इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह फाइनल में जगह नहीं बना पाए और वह 12वें स्थान पर रहे। वहीं, रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता भी छठे स्थान पर रहे। इसी के साथ इस प्रतियोगिता में भारत की चुनौती खत्म हो गई है।
हॉकी-
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 9 बजे शुरू होगा। पिछले ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इस बार गोल्ड की उम्मीद है।
टेनिस मैच-
पुरुष सिंगल का पहला राउंड-रोहन बोपन्ना/एन श्रीराम बालाजी बनाम एडौर्ड रोजर/फैबियन रेबोल -वासेलिन- मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा
बैडमिंटन प्रतियोगिता-
पुरुष एकल ग्रुप मैच- लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) मैच शाम 7:10 बजे शुरू होगा
पुरुष डबल्स ग्रुप मैच- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम रोनन लाबर और लुकास कोर्वी (फ्रांस) यह मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा
महिला डबल्स ग्रुप मैच- अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम कोंग ही योंग और किम सो येओंग (कोरिया) यह मैच रात 11:50 बजे शुरू होगा
