April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विनेश फोगाट को मिलेगा पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा का सिल्वर मेडल? मंगलवार को खेल पंचाट सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट के बारे में खेल पंचाट का फैसला मंगलवार को आएगा। भारतीय समय के मुताबिक रात 9.30 बजे खेल पंचाट की जज डॉ. एनाबेले बेनेट फैसला सुनाएंगी कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा का सिल्वर मेडल दिया जाए या नहीं। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेना था, लेकिन उससे पहले ही उनको नियमों के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। जिसके बाद विनेश फोगाट ने खेल पंचाट में खुद को पेरिस ओलंपिक कुश्ती स्पर्धा का सिल्वर मेडल देने की अपील दाखिल की थी। इस मामले में खेल पंचाट ने सुनवाई पूरी की और अब फैसले का इंतजार है।

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने लगातार अपने मैच जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल से ठीक पहले की रात पता चला कि विनेश फोगाट का वजन मानक से 2 किलो से भी ज्यादा हो गया है। इसके बाद कोच और फिजियो वगैरा ने मिलकर विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम तक लाने की भरपूर कोशिश की। विनेश फोगाट को लगातार स्किपिंग कराई गई। उनको दौड़ाया गया। यहां तक कि विनेश फोगाट ने पानी भी नहीं पीया। विनेश फोगाट का वजन कम करने के लिए उनके बाल भी काटे गए थे और कपड़े भी काटकर छोटे किए गए थे।

इसके बाद भी कुश्ती के फाइनल मुकाबले की सुबह विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम और 100 ग्राम रहा। इसी 100 ग्राम ज्यादा वजन की वजह से ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से उनको डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा से बात कर सभी संभव कदम उठाने के लिए कहा था। जिसके बाद विनेश फोगाट से खेल पंचाट में अपील कराई गई थी। सभी की नजरें अब खेल पंचाट पर हैं। अगर विनेश के पक्ष में फैसला आता है, तो भारत को एक और सिल्वर मेडल मिल जाएगा। भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक सिल्वर समेत 7 मेडल पर कब्जा किया है। इस बार भारत का कोई खिलाड़ी गोल्ड मेडल हासिल नहीं कर सका। ऐसे में पेरिस ओलंपिक में भारत 7वें स्थान पर रहा।