June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ के बाद अब रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी भारत की जीडीपी पर कही बड़ी बात,

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में अच्छी बात कही है। मूडीज के मुताबिक साल 2024 में जनवरी से दिसंबर तक भारत की विकास दर यानी जीडीपी 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले मूडीज ने अनुमान लगाया था कि 2024 में भारत की जीडीपी 6.8 फीसदी रहेगी। मूडीज ने 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी से बढ़ने का भी अनुमान लगाया है। मूडीज ने भारत में महंगाई पर भी अनुमान लगाया है। पहले रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत में महंगाई की दर 5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया था। अब उसने कहा है कि महंगाई की दर 4.7 फीसदी रह सकती है।

इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने अनुमान लगाया था कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी 7 फीसदी रह सकती है। पहले वर्ल्ड बैंक का अनुमान था कि जीडीपी 6.6 फीसदी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने भी बीते दिनों अनुमान लगाया था कि भारत की जीडीपी 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं की तरफ से भारत की आर्थिक विकास दर के बारे में लगातार अच्छा अनुमान लगाए जाने के पीछे की वजह ये है कि भारत ने तमाम वैश्विक दिक्कतों और दबाव के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि कोरोना काल में भी भारत की अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका समेत तमाम देशों से बेहतर प्रदर्शन करती दिखी थी।

भारत अभी दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एलान किया है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। ऐसे में मूडीज, वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ ने जीडीपी को लेकर जो अनुमान जारी किया है वो अगर हकीकत में बदलता है, तो भारत के लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ना और आसान हो जाएगा। इससे देशवासियों को भी फायदा होगा और उनकी प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा होने की संभावना बनेगी।