February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “क्रेडिट आउटरिच प्रोग्राम” के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई

हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ, आज दिनांक 1 दिसंबर 2024 दिन रविवार को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ जेल चुंगी शाखा द्वारा होटल हार्मनी इन में “क्रेडिट आउटरिच” प्रोग्राम का बैंक के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे ने बैंक के संस्थापक सोराबजी पोचखानावाला जी की मंचासीन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यकारी निदेशक ने उपस्थित सभी ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं नए उद्धारकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदत्त ऋण के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। साथ ही उसे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया इसके साथ ही बैंक से ऋण संबंधी लाभार्थियों को भी ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ-साथ बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

उक्त कार्यक्रम में 100 से अधिक ग्राहकों को 50 करोड़ की धनराशि के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।इस भव्य आयोजन में बैंक के आंचलिक प्रमुख लखनऊ श्री अजय कुमार खन्ना क्षेत्रीय प्रमुख मेरठ श्री मनोज एम. प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे जी के साथ प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रोमीडिया को भी संबोधित किया, उपस्थित प्रिन्ट मीडिया और इलेक्ट्रोमीडिया को बैंक की सभी क्रियान्वित योजनाओं से अवगत कराया और आगामी बेहतर सुविधाओं योजनाओं के लिए भी उन्होंने सुधारात्मक विचार-विमर्श किया।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पत्रकार संजय गौतम द्वारा डिजिटल साइबर क्राइम को लेकर बैंक द्वारा आने वाली फ्रॉड कॉल्स के बारे में पूछा –जिस पर कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे जी ने बताया कि किसी भी अनजानी कॉल आने पर और उनके द्वारा ओटीपी मांगने पर कृपया किसी को अपना ओटीपी ना दें यदि वे कहते हैं कि हम बैंक से बोल रहे हैं आपके खाते को अपडेट करने के लिए हमें ओटीपी की आवश्यकता है या कुछ भी कहे तो आप उनकी बातों का यकीन ना करें और किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी ना दे ज्यादा परेशानी होने पर आप बैंक से संपर्क कर पूरी जानकारी लें और समस्या का निवारण करें।

क्रेडिट आउटरिच प्रोग्राम में अन्य शाखाओं से आए सैकड़ो शाखा अधिकारी पदाधिकारी कर्मचारी एवं ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने एवं सैकड़ो ग्राहको ने भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। और बैंक से प्राप्त होने वाली सभी जमा योजनाओं और ऋण योजनाओं जैसी सुविधाओं के बारे में मुक्त खंड से प्रशंसा भी की। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के समस्त बैंक स्टाफ का कार्यक्रम के समापन तक सराहनीय सहयोग रहा।

You may have missed