May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

थाना निवाडी पुलिस की अपराधियों से हुई मुठभेड के दौरान थाना निवाडी से गोकशी में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार व 1 मौके से फरार

रविन्द्र बैंसला/उत्तर प्रदेश प्रभारी फॉक्स हिंद न्यूज़

गाजियाबाद । मंगलवार रात को थाना निवाडी पुलिस द्वारा अपराध रोकथाम के लिए टीवीएस शोरुम से 100 मीटर पहले निवाडी की तरफ जंगल में कांबिंग की जा रही थी। इस दौरान जंगल में गोकशी करने की फिराक में मौजूद 3 अपराधियों की घेराबंदी की गई। अपने आप को घिरता देखकर इन अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर टार्गेट कर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल व गिरफ्तार और एक अन्य बदमाश गिरफ्तार व एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया ।

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशो ने अपना नाम विलाल पुत्र वरीश उम्र 20 वर्ष निवासी डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद व मोनिस पुत्र कलवा उम्र 19 वर्ष निवासी डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद तथा फरार बदमाश का नाम शानू पुत्र साबू निवासी डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद बताया तथा दिनांक 26 नवंबर को कान्हा एंकलेव के पास याकूतपुर मवी के जंगलों में घटित गोकशी की घटना जिसके संबंध में थाना निवाडी पर अभियोग पंजीकृत है । इन्होने अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण-

1- 1 तमंचा 12 बोर मय 1 जिंदा व 2 खोखा कारतूस 12 बोर
2- गोकशी करने के औजार

You may have missed