June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेरठ में एक युवती ने दारोगा पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में देहव्यापार चलवाने का लगायाआरोप एसएसपी से शिकायत, दारोगा का ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ वीडियो

                            हिंद फोकस न्यूज़                                               मेरठ में एक युवती ने दारोगा पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में देहव्यापार चलवाने का लगाया आरोप एसएसपी से शिकायत, दारोगा का ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ वीडियो
मेरठ में तैनात एक दरोगा पर मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने एसएसपी को दारोगा के कुछ वीडियो और फोटो भी दिए हैं। जिनमें दारोगा ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ दिखाई दे रहा है। शिकायत करने पहुंची पीड़िता का आरोप है कि दारोगा से अपने संबंध होने की धमकी देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका उस पर गलत काम का दबाव बना रही है।
मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि वह शास्त्रीनगर के एक ब्यूटी पार्लर में काफी समय से काम कर रही थी। युवती ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में गलत गतिविधियों को देखकर उसने ब्यूटी पार्लर की संचालिका से वहां काम करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और काम छोड़ने पर उसे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने बताया कि ब्यूटी पार्लर संचालिका के मेरठ में तैनात एक दारोगा से संबंध है पीड़िता ने एसएसपी को दारोगा के साथ ब्यूटी पार्लर संचालिका के कुछ वीडियो और फोटो भी दिए हैं। पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताकर एसएसपी से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इन संबंध में पीड़िता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई है।