April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देखो,18 साल वेट किया और तुम अभी से…दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली का जिक्र कर आईपीएल के अंदाज में नाबालिगों को दी सीख

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए एक खास अंदाज में नाबालिगों को 18 साल की उम्र से पहले कार और बाइक नहीं चलाते की सीख दी है। विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर विराट कोहली को टैग करते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकांउट पर पोस्ट में लिखा है, विराट जीत के लिए धैर्य जरूरी है। इसके बाद उन्होंने नाबालिगों के लिए लिखा, देखो,18 साल वेट किया और तुम अभी से कार और बाइक चलाने के लिए मम्मी-पापा से जिद करते हो। दिल्ली पुलिस ने अपनी इस पोस्ट को आरसीबी टीम को भी टैग किया है।

वहीं नोइंगवन नाम के एक दूसरे यूजर ने इसमें राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते किया। उसने कहा कि वैभव को 14 साल की उम्र में टाटा वालों ने कर्व कार दे दी सर। आपको बता दें कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 का सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड मिला है। इसके लिए उन्हें टाटा की कर्व ईवी कार गिफ्ट में मिली है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस पहले भी अलग और खास तरीकों से जनहित में अपील जारी करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *