April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी से क्या पूछताछ की? एडीजी एलओ अमिताभ यश ने बताया…

नई दिल्ली। इंदौर की सोनम रघुवंशी फिलहाल यूपी पुलिस की हिरासत में गाजीपुर में वन स्टॉप सेंटर में है और जल्द ही उसे मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। सोनम के पति राजा रघुवंशी की मौत कैसे हुई, किसने उसे मारा? सोनम शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची? इस पूरे मामले में इस तरह के बहुत से अनसुलझे सवाल हैं? वहीं सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पुलिस को क्या कुछ बताया इसका जवाब यूपी पुलिस के एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने खुद दिया है। उन्होंने कहा कि सोनम से यूपी पुलिस ने पूछताछ नहीं की है, यह काम मेघालय पुलिस करेगी।

एडीजी एलओ अमिताभ यश का कहना है कि सोनम रघुवंशी ने सुबह लगभग 3 बजे अपने परिजनों को फोन किया और बताया कि वह वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबे पर मौजूद है। सोनम के परिजनों ने यह जानकारी इंदौर पुलिस को दी और इंदौर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद गाजीपुर पुलिस ने काशी ढाबा पहुंची और वहां से सोनम रघुवंशी को सीधे अस्पताल जाया गया। मेडिकल जांच के बाद फिर पुलिस उसे गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर ले गई। इस मामले की जांच के लिए मेघालय पुलिस इंदौर में मौजूद थी। इस समय वह गाजीपुर के रास्ते में हैं। जैसे ही मेघालय पुलिस गाजीपुर पहुंचेगी सोनम रघुवंशी को उसे सौंप दिया जाएगा।

बता दें कि इंदौर के दंपति राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को हनीमून मनाने ये मेघालय के शिलांग गए थे। वहां से 23 मई को दोनों लापता हो गए। इसके बाद पुलिस ने 2 जून को राजा रघुवंशी की डेड बॉडी एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद की थी मगर सोनम का कुछ अता-पता नहीं था। अब आज अचानक सोनम का पता चल गया। उसने गाजीपुर पहुंच ढाबा संचालक के फोन से अपने परिजनों को वहां होने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *