गाजियाबाद ग्रामीण जोन के थाना लोनी, थाना ट्रोनिका सिटी व थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
11 months ago
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़
गाजियाबाद ग्रामीण जोन के थाना लोनी, थाना ट्रोनिका सिटी व थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।
गाजियाबाद । पुलिस के मुताबिक उपायुक्त ग्रामीण जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद सुरेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान अभियान चलाया गया। इसके क्रम में अपराध नियंत्रण हेतु थाना लोनी, थाना ट्रोनिक सिटी व थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने हेतु अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध धारा- 111/112 बीएनएस व 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए । उक्त कार्यवाही से अपराध व आपराधिक गतिविधियों में अकुंश लगेगा ।
थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा संगठित होकर सट्टा व अवैध शराब की तस्करी की घटनाएं कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से सट्टा-पर्ची, कापी, पेन व 2270 रुपये बरामद ।
थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टा लगाने वाला अभियुक्त आरिफ पुत्र ताहिर खान निवासी खन्नानगर पुलिस चौकी के पीछे, खन्नानगर थाना अंकुर विहार जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 40 वर्ष को कुरैशियन कब्रिस्तान वाला 20 फुटा रोड अशोक विहार लोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा खिलाने में प्रयुक्त सट्टा पर्ची, कापी, पेन व 2270 रुपये बरामद हुए । अभियुक्त के विरुद्ध धारा-111/112 बीएनएस व 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व से थाना लोनी पर आबकारी अधिनियम व मारपीट/बलबा के 02 अभियोग पंजीकृत है तथा धारा- 111/112 बीएनएस व जुआ अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
वहीं थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा शातिर गैम्बलर अपराधी जो संगठित होकर जुआ सट्टा की खाई बाडी करके आर्थिक लाभ कमाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से सट्टा-पर्चा व नगद 2480 रूपये बरामद।
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा जुआ सट्टे जैसे अपराध में संलिप्त जो संगठित होकर चोरी छुपके जुआ सट्टे की खाई बाडी करके आर्थिक लाभ कमाने वाले शातिर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर संगठित होकर जुआ सट्टा की खाई बाडी करके आर्थिक लाभ कमाने वाले शातिर गैम्बलर सुशान्त सिंह चौहान उर्फ एसपी चौहान सिंह पुत्र स्व0 हरज्ञान उम्र करीब 44 वर्ष नि0 आजाद एन्कलेव पूजा कालोनी जीवन गेट के पास थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को चौकी क्षेत्र पुस्ता से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से सट्टा पर्चा, पेन, पाकेट डायरी व नगद 2480 रूपये बरामद हुए । अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 111/112 बीएनएस व 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व से थाना ट्रोनिका सिटी पर जुआ/सट्टा की खाई बाडी करने के सम्बन्ध में व धमकी देकर आत्महत्या के उकसाना के सम्बन्ध में 02 अभियोग पंजीकृत है तथा धारा- 111/112 बीएनएस व जुआ अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा शातिर गैम्बलर अपराधी जो संगठित होकर जुआ सट्टा की खाई बाडी करके आर्थिक लाभ कमाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से सट्टा पर्चा व नगद 1770 रूपये बरामद ।
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा जुआ सट्टे जैसे अपराध मे संलिप्त जो संगठित होकर चोरी छुपके जुआ सट्टे की खाई बाडी करके आर्थिक लाभ कमाने वाले शातिर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर संगठित होकर जुआ सट्टा की खाई बाडी करके आर्थिक लाभ कमाने वाले शातिर गैम्बलर सुमित पुत्र केशपाल निवासी ग्राम टीला शहबाजपुर थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद उम्र करीब 37 वर्ष को चौकी क्षेत्र सेवाधाम से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 12 सट्टा पर्चा , नगद 1770 रूपये बरामद हुये । अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा -111/112 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त के विरुद्ध थाना टीला मोड पर आबकारी अधिनियम/मारपीट के 02 अभियोग तथा थाना साहिबाबाद में गैंगस्टर एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है तथा थाना लोनी बॉर्डर पर जुआ अधिनियम व धारा- 111/112 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि अभियुक्तगण उपरोक्त व उनके अन्य साथियों का संगठित गिरोह है जो अपने गिरोह के सदस्यों को बदल-बदल कर करीब 10 वर्षो से संगठित अपराध किया जा रहा था जिनके विरूद्ध भारत के नये कानून की धारा- 111/112 बीएनएस व 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।