April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहले अपना मामला सुलझाओ फिर दुनिया की चिंता करना, डोनाल्ड ट्रंप का व्लादिमीर पुतिन को जवाब

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को एक प्रस्ताव भेजा था जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच हालात सामान्य कराने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था। अब इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जवाब आया है। ट्रंप ने पुतिन पर भड़कते हुए कहा है कि पहले यूक्रेन के साथ अपना विवाद सुलझाओ उसके बाद दुनिया की चिंता करना। अमेरिकी राष्ट्रपति बोले, पुतिन मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य कराना चाहते हैं जबकि खुद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मरने वालों के आंकड़ों को छुपाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक इमारत पर हमला होता है वो गिर जाती है लेकिन बताया जा रहा है कि किसी की मौत नहीं हुई। ट्रंप ने तंज भरे लहजे में कहा, यह कैसा मजाक है? आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कई बार रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर चुके हैं। इस संबंध में ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात भी हो चुकी है। बावजूद इसके पुतिन सीजफायर के लिए मान नहीं रहे हैं। आए दिन रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले हो रहे हैं।

हालांकि पुतिन ने ट्रंप से कहा है कि वो सीफफायर के लिए तैयार हैं मगर इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष का आज सातवां दिन है। अमेरिका खुलकर इजरायल के साथ है और ईरान पर लगातार परमाणु समझौता करने का दबाव बना रहा है। हाल ही में कनाडा शिखर सम्मेलन में हुए जी-7 देशों ने भी इजरायल का पक्ष लिया। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका ने भी अटैक का मूड बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *