June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस ने अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान पर नहीं की थी कार्रवाई, चिदंबरम ने 26/11 मुंबई हमलों को लेकर किया बड़ा खुलासा, बीजेपी ने घेरा

नई दिल्ली। मुंबई 26/11 हमलों को लेकर सालों बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बड़ा खुलासा किया है। चिदंबरम ने बताया है कि अमेरिका के दबाव की वजह से भारत ने उस समय पाकिस्तान पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की थी। चिदंबरम में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 26/11 हमलों के बाद व्यक्तिगत रूप से वो पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के पक्ष में थे मगर सरकार ने सैन्य कदम न उठाने का फैसला किया। वहीं बीजेपी ने चिदंबरम के खुलासे पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा-बहुत लेट कर दिया।

चिदंबरम ने कहा, अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस मुंबई हमले के बाद भारत आईं और उन्होंने मुझसे जोर देकर कहा था कि भारत को इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। इस पर मैंने उनसे कहा था कि यह सरकार का निर्णय होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की थी। चिंदबरम ने भी कबूल किया कि 26/11 हमले के बाद गृह मंत्री का पद संभालने में उन्हें हिचकिचाहट थी। बता दें कि हमले के बाद तत्कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चिदंबरम को वित्त मंत्री से गृह मंत्री बना दिया गया था।

उधर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चिंदबरम के खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यूपीए सरकार अमेरिका से आदेश क्यों ले रहा था? कांग्रेस ने 26/11 और समझौता एक्सप्रेस मामले में पाकिस्तान को क्लीनचिट दी और हिंदू आतंकवाद के एंगल को बढ़ावा दिया। आज भी कांग्रेस को सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर पर शक है। यहां तक कि कांग्रेस ने भारतीय टीम को एशिया कप में जीत पर बधाई तक नहीं दी। आखिर पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का ये रिश्ता क्या कहलाता है? वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का कहना है कि यह कांग्रेस का बहुत देरी से किया हुआ काफी कम खुलासा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *