April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल में SIR के विरोध में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, बीजेपी ने किया पलटवार

नई दिल्ली। देश के कई प्रदेशों में चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) चलाया जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR का विरोध करते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार को चुनौती दे डाली। बंगाल के उत्तर 24 परगना के बनगांव में एसआईआर विरोधी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश करेगी, तो मैं पूरे देश में उसकी नींव हिला दूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मटुआ समुदाय के मतदाताओं को बांग्लादेशी घोषित किया जा रहा है। वहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी पर पलटवार भी किया है।

ममता ने कहा कि मैं बीजेपी चाहे जितनी एजेंसियां लगा दे, केंद्र सरकार की पूरी ताकत झोक दे, मुझसे राजनीतिक रूप से लड़कर मुझे हरा नहीं सकती। वहीं पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, SIR 12 प्रदेशों में चल रहा है, बिहार में तो एसआईआर के बाद चुनाव भी हो गए और फैसला भी आ गया, फिर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में इतना हंगामा क्यों कर रही हैं? बीएलओ की सहायता के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर की आवश्यकता है, लेकिन ममता बनर्जी इसे उपलब्ध नहीं करा रही हैं, ममता बनर्जी चाहती हैं कि वोटर लिस्ट जैसी है वैसी ही रहे और उसी लिस्ट के आधार पर चुनाव कराया जाए, यही उनकी नाराजगी की वजह है।

वहीं बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ममता बनर्जी ने पूरे पश्चिम बंगाल को रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की शरणस्थली बनाकर रख दिया है। सभी भी उग्रवादी और असमाजिक तत्व हैं सभी बंगाल के मिलते हैं। देश में कहीं भी कोई बांग्लादेशी पकड़ में आता है तो उसका आधार कार्ड आमतौर पर 24 परगना का होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से जानबूझकर देश में विवाद पैदा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस काम कर रही है। ममता बनर्जी को SIR से दिक्कत है, भगवान राम के मंदिर से दिक्कत है, भारत के हर बहुसंख्यक नागरिक से दिक्कत है वो सिर्फ रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की मुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *