April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विदेश से संचालित हो रहे कांग्रेस के कई सोशल मीडिया अकाउंट, फैला रहे देश विरोधी नेरेटिव, बीजेपी सांसद संबित पात्रा का दावा

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस के कई सोशल अकाउंट विदेश से संचालित हो रहे हैं। पात्रा ने कहा कि सोशल मीडिया एकाउंट ‘X’ पर एक नया फीचर आया है जिससे पता चल सकता है कि कोई अकाउंट किस देश में है। जब यह ऑप्शन आया तो सभी के अकांउट में यह डिस्प्ले होने लगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका बेस्ड है, महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से संचालित हो रहा है, हालांकि अब उन्होंने इसे चेंज करके अब भारत कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड एंड्रॉइड ऐप से जुड़ा है। कई प्रभावशाली लोगों से जुड़े अकाउंट विदेश में हैं।

पात्रा ने आरोप लगाया कि वामपंथी और कांग्रेसी प्रभावशाली लोगों के कई ऐसे अकाउंट हैं जिनके अकाउंट पाकिस्तान, बांग्लादेश में हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर केवल देश के खिलाफ ही नहीं बोलते, वे केवल Gen-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे अलग अलग देशों में बैठे इंफ्लुएंसर के साथ मिलकर कांग्रेस भारत में नेरेटिव सेट करा रही है। इनके द्वारा वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नेरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।

बीजेपी नेता ने कहा, राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश के खिलाफ अनर्गल कहते हैं। उन्होंने भारत में गृहयुद्ध भड़काने की पूरी कोशिश की। उन्होंने विदेश जाकर दूसरे देशों से अपील की कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और आप आकर हमारे लोकतंत्र को बचाएं। राहुल गांधी आरएसएस और बीजेपी की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करते हैं। उनकी पार्टी कहती है कि Gen-Z सड़कों पर उतरेंगे और भारत में बांग्लादेश तथा नेपाल जैसे हालात पैदा कर देंगे। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को अब पूर्णत: नकारने और दरकिनार करने का समय आ गया है। राहुल गांधी राजनेता बनने के लायक नहीं हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *