बिग बॉस के बाद लाफ्टर शेफ के मंच पर पवन सिंह ने मचाया गर्दा, भारती सिंह के साथ काटे प्याज
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की सिर्फ यूपी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में धाकड़ लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह ने अभी हाल ही में बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले में भोजपुरिया रंग जमाया था। बिग बॉस के मंच से पवन सिंह और सलमान खान के कई एडिट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच पवन सिंह ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है।
भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह बिग बॉस के स्टेज पर गर्दा मचाने के बाद लाफ्टर शेफ के मच पर दिखाई देने वाले हैं। पवन की इस ग्रैंड एंट्री का प्रोमो भी अब सामने आ चुका है। पवन इस शो में कृष्णा अभिषेक के साथ रिक्शे पर धाकड़ एंट्री लेते हैं, यहां पवन सिंह कश्मीरा शाह और समर्थ जुरैल संग प्याज काटते नजर आते हैं तो कभी अली गोनी और भारती सिंह के साथ कॉमेडी की जुगलबंदी करते हुए नजर आते हैं।
बता दें कि लाफ्टर शेफ सीजन 3 में पवन सिंह की ये ग्रैंड एंट्री इस शनिवार और रविवार रात 9 बजे होगी। इस एपिसोड को आप कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। बता दें कि लाफ्टर शेफ के इस पवन सिंह स्पेशल एपिसोड में सभी पवन के इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग गाने ”राजाजी के दिलवा टूट जाई” का वायरल स्टेप भी करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
बिग बॉस सीजन 19 के फिनाले के मौके पर भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह ने शिरकत की। पवन यहां पर टॉप 3 कंटेस्टेंट की घोषणा करने आये थे। इस दौरान पवन सिंह ने आते ही स्टेज पर गर्दा मचा दिया। पवन के साथ बिग बॉस के स्टेज पर मौजूद सीजन 19 की कंटेस्टेंट रह चुकी भोजपुरी जगत की एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भी भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाया।
