April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गोवा के बर्च बाय रोमियो क्लब अग्निकांड में अब शुरू होगी लूथरा ब्रदर्स से पूछताछ, थाईलैंड ने कर दिया है डिपोर्ट

गोवा। उत्तर गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन में 6 दिसंबर 2025 को एक कार्यक्रम में दौरान आग लगी थी। इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की जान गई थी। जबकि, कई अन्य झुलसे थे। अब इस मामले में क्लब के मालिक गौरव और सौरव लूथरा से पूछताछ शुरू होगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी तय है। लूथरा ब्रदर्स के नाम से पहचाने जाने वाले बर्च बाय रोमियो लेन क्लब के मालिक गौरव और सौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड ने भारत के अनुरोध पर इनको डिपोर्ट कर दिया है। लूथरा ब्रदर्स को गोवा पुलिस दिल्ली लाकर ट्रांजिट रिमांड लेगी और फिर अपने प्रदेश ले जाकर पूछताछ करेगी।

गोवा के अरपरा में लूथरा ब्रदर्स ने नियमों को धता बताकर बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब बनाया था। बीते दिनों यहां एक डांस प्रोग्राम रखा गया था। उसी दौरान लूथरा ब्रदर्स के क्लब में आग लगी और इतनी तेज फैली कि वहां हाहाकार मच गया। लूथरा के क्लब में आग लगने से जान गंवाने वाले 25 लोगों में 14 स्टाफ के थे। ज्यादातर मौतें बेसमेंट में हुईं। वहां जान बचाने के लिए लोग इकट्ठा हुए, लेकिन जहरीले धुएं ने कई को मौत की नींद सुला दिया। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने प्रारंभिक जांच में जब पाया कि लूथरा ब्रदर्स का बर्च बाय रोमियो लेन क्लब नियमों के उलट बना, तो उन्होंने आदेश देकर वहां बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त किया। आग लगने की घटना के अगले ही दिन लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे।

गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से डिपोर्ट कराने के लिए सीबीआई को लिखा। सीबीआई के कहने पर इंटरपोल ने गौरव और सौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। जिसके बाद थाई पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह भारत डिपोर्ट कर दिया। लूथरा ब्रदर्स के बारे में ये जानकारी आ चुकी है कि गोवा के अरपोरा के अलावा देश में और 21 जगह इनके क्लब हैं। साथ ही 4 अन्य देशों में भी लूथरा ब्रदर्स का कारोबार होने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *