अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस के अड्डों पर की एयर स्ट्राइक, डोनाल्ड ट्रंप बोले कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे
नई दिल्ली। अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकी संगठन के अड्डों पर बड़ी एयर स्ट्राइक की है। अमेरिका की ओर से इस एयर स्ट्राइक का वीडियो भी जारी किया गया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस हमले के विषय में जानकारी साझा की है। साथ ही ट्रंप ने यह भी बताया कि नॉर्थ वेस्ट नाइजीरिया ने इस हमले के पीछे कारण क्या है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों की हत्या करना बंद नहीं किया तो भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया, मेरे निर्देश पर आज रात अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोहों के खिलाफ घातक हमला किया। आईएसआईएस के ये आतंकी पिछले कई सालों से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाते हुए बेरहमी से उनकी हत्या कर रहे थे। इसके लिए उनको मेरे द्वारा पहले भी चेतावनी दी गई थी और आज उसका परिणाम उनको भुगतना पड़ा। ट्रंप ने आगे लिखा, युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए और मेरे नेतृत्व में ऐसा केवल अमेरिका ही ऐसा कर सकता है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर आईएसआईएस आगे भी ईसाइयों का नरहंसार जारी रखेगा तो और ज्यादा आतंकवादी मारे जाएंगे।
आपको बता दें कि अमेरिका की ओर से नाइजीरिया में यह हमला अब तक का सबसे बड़ा एक्शन है। दूसरी तरफ नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने इन हवाई हमलों की नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका और नाइजीरिया के बीच चल रहे सुरक्षा सहयोग के तहत खुफिया जानकारी साझा की जा रही है, यह हमला उसी का परिणाम है। रणनीतिक समन्वय के जरिए आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की जा रही है।
