March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

AQI: दिल्ली की हवा में नहीं हुआ सुधार, आज भी है ‘खतरनाक श्रेणी’ में, 21 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन पर भी लगी रोक

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार होने के बाद से दिल्ली और एनसीआर की हवा बेहद ही खराब श्रेणी में आंकी जा रही है। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी सख्त ऐतराज जताया जा रहा है। दिल्ली में आज वायु की गुणवत्ता 362 पर दर्ज की जा रही है। बुधवार को यह 386 के आंकड़े पर दर्ज की गई थी। लेकिन इसके मुकाबले 24 प्वाइंट कम है, लेकिन अभी भी दिल्ली की हवा बेहद ही खराब श्रेणी में गिना जा रहा है। यानी दिल्ली हवा में सांस लेना बेहद ही खतरनाक साबित हो रहा है। इसी तरह हल्की गिरावट गुरुग्राम के भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में दर्ज की गई है, लेकिन 334 AQI के साथ यह भी बेहद ही खराब कैटेगरी में दर्ज की जा रही है।

इस समय दिल्ली की हालात सबसे ज्यादा खराब है। एक ओर जहां सुबह AQI 454 दर्ज किया गया ये कैटेगरी बेहद गंभीर मानी जाती है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली में 21 नवंबर तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है और सरकारी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

NCR की हवा आज कैसी है?

दिल्ली का AQI 362, कैटेगरी- बहुत खराब

गुरुग्राम का AQI 334, कैटेगरी- बहुत खराब

नोएडा का AQI 454, कैटेगरी- बेहद गंभीर

दिल्ली एनसीआर में जारी प्रदूषण के बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को भी जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से फटकार लगाए जाने के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से फैसले भी लिए गए हैं। प्रदूषण पर लगाम लगाने के कुछ और उपाय किए गए। वहीं दिल्ली में बीती रात से ही पुलिस की ओर से गश्त लगाई जा रही है। कोर्ट के आदेश के बाद से दिल्ली में ट्रक और भारी वाहनों की एंट्री पर भी बंद कर दी गई है। सिर्फ जरूरी सामान से लदी गाड़ियों को ही दिल्ली के अंदर आने की इजाजत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *