February 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली की बीजेपी सरकार का एक साल पूरा, सीएम रेखा गुप्ता ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली की बीजेपी सरकार का एक साल पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश की जनता के सामने अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। सीएम ने कहा कि यह वादों की नहीं, परिणाम की सरकार है, यह घोषणाओं की नहीं, काम करने वाली सरकार है। एक वर्ष में हमने दिल्ली को ठहराव से गति की ओर, बहानों से समाधान की ओर तथा विज्ञापन से विकास की ओर ले जाने की कोशिश की। कागज कम, काम ज्यादा के पैटर्न पर हमने अपनी सरकार को कार्यरत किया। आज मैं कह सकती हूं कि दिल्ली सरकार पोस्टर्स और ट्वीट की राजनीति नहीं करती, हमने दिल्ली के वर्क कल्चर को बदला है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले की सरकारें जो शोर मचाती थीं, हम समाधान देते हैं। जो पहले टालमटोल करते थे, हम टाइमलाइन देकर काम करते हैं। जो पहले केवल आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे, हम अपना उत्तरदायित्व निभाते हैं। बीजेपी की राष्ट्रवादी विचारधारा के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के साथ हम मैं की नहीं, हम की राजनीति कर रहे हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमने हर सेक्टर में काम किया है। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं पर काम शुरू किया। हमारी कोशिश रही कि रोजाना दिल्ली एक कदम आगे बढ़े। सरकार के पहले ही दिन पिछली 20 फरवरी को 10 लाख के हेल्थ कवर की आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई। एक साल में आयुष्मान योजना के लिए 7 लाख लोग रजिस्टर्ड हुए और 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ किया। इसके अलावा दिल्ली में कोई भूखा न सोए उसके लिए अटल कैंटीन शुरू की गईं। फिलहाल 70 अटल कैंटीन शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *