March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत के पास तेल और गैस का अच्छा-खासा स्टॉक, आपूर्ति की कोई कमी नहीं, अन्य सप्लायर देशों से भी चल रही बात

नई दिल्ली। ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट से होने वाली तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने के कारण दुनियाभर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है। भारत के पास तेल और गैस का अच्छा-खासा स्टॉक है, आपूर्ति की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अन्य सप्लायर देशों से भी बातचीत चल रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, एनर्जी सिक्योरिटी में भारत बहुत अच्छी स्थिति में है। स्टॉक की मौजूदा स्थिति अच्छी है। स्टॉक हर दिन भरा जा रहा है।

LPG या LNG की कोई कमी नहीं

LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) या LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की कोई कमी नहीं है। दुनिया में क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं है। भारत दूसरे सप्लायर्स के भी संपर्क में है।

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भारत को ऑफर दिया

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी भारत को गैस बेचने का ऑफर दिया है। भारत दूसरे सोर्स भी ढूंढ रहा है। हाल ही में भारत ने UAE और US के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

बड़े ऑयल प्रोड्यूसर्स और ट्रेडर्स से बातचीत जारी

सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत 195 MMSCMD गैस इंपोर्ट करता है, उसमें से कतर सिर्फ 60 MMSCMD सप्लाई करता है, भारत गैस खरीदने के लिए दूसरे मार्केट ढूंढ रहा है। भारत क्रूड और LPG खरीदने के लिए बड़े ऑयल प्रोड्यूसर्स और ट्रेडर्स से बात कर रहा है। भारत की इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) और ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) से बातचीत जारी है।

दिन में दो बार स्टॉक की स्थिति का रिव्यू

जहाजों का इंश्योरेंस लेने के लिए भारत अमेरिका से बात कर रहा है। दिन में दो बार भारत सरकार अपने एनर्जी स्टॉक की स्थिति का रिव्यू कर रही है। आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट मिडिल ईस्ट के देशों से दुनिया भर में ऊर्जा जरूरतों की सप्लाई का प्रमुख समुद्री मार्ग है। भारत के कुल ऑयल इंपोर्ट का आधा हिस्सा इराक, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत जैसे देशों से इसी रास्ते से आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *