March 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

युद्ध का असर, महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, दो रुपए से ज्यादा बढ़ गए रेट, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से अब पेट्रोल भी महंगा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। 2 रुपए से 2.30 रुपए तक प्रीमियम पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी हुई दरें 20 मार्च की रात से लागू हुई हैं। प्रीमियम पेट्रोल के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ गई है।

HPCL के पावर पेट्रोल और IOCL के XP95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतें बढ़ाई गई हैं। दाम बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं पुणे में प्रीमियम पेट्रोल 113.17 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। हालांकि इसका असर सिर्फ उन लोगों पर ही पड़ेगा जो अपनी गाड़ियों में प्रीमियम पेट्रोल डलवाते हैं। प्रीमियम पेट्रोल को ही आम भाषा में पावर पेट्रोल भी कहा जाता है। प्रीमियम पेट्रोल महंगा होने से नॉर्मल पेट्रोल की बिक्री पहले से ज्यादा बढ़ने की संभावना है क्योंकि हो सकता है बहुत से लोग जो पहले प्रीमियम पेट्रोल भरवाते थे अब कीमत बढ़ने की वजह से वो नॉर्मल पेट्रोल लें।

प्रीमियम पेट्रोल वैसे भी नॉर्मल पेट्रोल से कुछ महंगा होता है और इससे गाड़ियों के इंजन की बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज मिलता है। दूसरी तरफ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल का रेट 87.67 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। हालांकि इससे आम जनता सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होगी क्यों कि इंडस्ट्रियल डीजल को बड़ी बड़ी फैक्ट्रियां, माइनिंग कंपनियां, कंस्ट्रक्शन साइटों और पावर प्लांटों के लिए खरीदा जाता है। यह पेट्रोल या डीजल पंप पर नहीं मिलता। इसके लिए सीधे पेट्रोलियम कंपनी को ऑर्डर देना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *