March 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जालंधर में अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर में अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं। जांच के दौरान, उत्तर प्रदेश के इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पता चला है कि वे जर्मनी और अमेरिका से संचालित हो रहे गिरोह के इशारे पर काम कर रहे थे और पंजाब के आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इससे पहले, बीकेआई (BKI) के दो ऑपरेटिव्स को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बालाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बाद में इसी आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट में किया गया था। डीजीपी के मुताबिक यह आरोपी विदेशी हैंडलर के निर्देश पर गरशंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और फायरिंग करने की घटना में भी शामिल थे।

प्रारंभिक जांच से यह बात भी पता चली है कि आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले विदेशी हैंडलर्स के साथ इन आरोपियों के मजबूत संबंध हैं। इस मामले में गिरफ्तारी से पहले ही विस्फोटक और जबरन वसूली से संबंधित घटनाओं में बीकेआई के सदस्यों की संलिप्तता का खुलासा हो चुका है। अमृतसर पुलिस स्टेशन (एसएसओसी) में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। डीजीपी का कहना है कि पंजाब पुलिस देश में शांति, जन सुरक्षा और अपराध मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *