March 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार शरीफ के शीतला माता मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

पटना। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। ये मंदिर मघड़ा इलाके में है। शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़ में महिलाओं समेत कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि, एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। शीतला अष्टमी के मौके पर मंदिरमें काफी भीड़ थी। यहां बाहर मेला भी लगा है। शीतला माता मंदिर भगदड़ में घायल लोगों को पुलिस ने बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया है।

मीडिया को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चैत्र मास के अंतिम मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ थी। इस दौरान किसी वजह से यहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लोग एक दूसरे पर गिरने लगे। नीचे गिरे लोगों पर भीड़ चढ़ गई और वहां इस हालात के कारण दम घुटने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। तत्काल राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों की पहचान की कोशिश प्रशासन कर रहा था।

अभी ये नहीं पता चला है कि शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने के पीछे वजह क्या थी। पहले भी भीड़-भाड़ के कारण कई मंदिरों में भगदड़ में लोग जान गंवा चुके हैं। भारी भीड़ उमड़ने के कारण प्रशासन और पुलिस की तरफ से की जाने वाली सारी व्यवस्थाएं धरी रह जाती हैं। ज्यादातर मामलों में भीड़ की धक्का-मुक्की या किसी अफवाह के फैलने के कारण भगदड़ मचती देखी गई है। मंदिरों में जल्दी दर्शन करने की श्रद्धालुओं की ललक के कारण भी भगदड़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *