July 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इजरायल ने हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम को मारने का किया दावा, ईरान से युद्धविराम पर संकट बढ़ा!

तेल अवीव। ईरान से युद्धविराम होने के बावजूद इजरायल का लेबनान पर हमला जारी है। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम को मारने का दावा किया है। नईम कासिम की उम्र करीब 73 साल थी। नईम कासिम की मौत से हिजबुल्लाह को एक और बड़ा झटका लगा है। इससे पहले इजरायल ने 2024 में हिजबुल्लाह चीफ रहे हसन नसरुल्लाह को बमबारी कर मार दिया था। जिसके बाद नईम कासिम को हिजबुल्लाह का नया चीफ चुना गया था। नईम कासिम के मारे जाने से ईरान के साथ युद्धविराम पर संकट की आशंका और बढ़ गई है।

ईरान लगातार ये आरोप लगा रहा है कि युद्धविराम में लेबनान में हिजबुल्लाह पर भी हमले पूरी तरह बंद करने की शर्त थी। इजरायल की ओर से हिजबुल्लाह को लगातार निशाना बनाए जाने पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका से ये सवाल भी किया था कि क्या वो अब इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखना चाहता है? उधर, अमेरिका और इजरायल का कहना है कि युद्धविराम में लेबनान पर हमला रोकने की कोई शर्त नहीं। अमेरिका तो ये तक कह चुका है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के युद्धविराम वाले 10 शर्तों के प्रस्ताव को फाड़कर कूड़ेदान में डाल दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने तो ईरान को नई चेतावनी तक दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ कहा है कि ईरान को तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोलना होगा। साथ ही ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी मंजूर नहीं है। ट्रंप ने लिखा है कि विस्तृत समझौता होने तक ईरान के करीब अमेरिका की सेना बनी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी लिखा है कि अगर ईरान न माना, तो उसके खिलाफ ऐसे नए हथियार इस्तेमाल किए जाएंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। ऐसे में दुनियाभर में अंदेशा है कि एक बार फिर अमेरिका और ईरान में जंग छिड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *