April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीएमसी के भ्रष्ट विधायक, मंत्री, गुंडों और सिंडिकेट को पीएम नरेंद्र मोदी का अल्टीमेटम, व्हाइट पेपर जारी करने का ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को टीएमसी की निर्मम सरकार के भय को हटाकर, भरोस में बदलने की गारंटी दी है। पीएम ने कहा, इस गारंटी को पूरा करने का पूरा खाका बीजेपी के घोषणा पत्र में है। बीजेपी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर व्हाइट पेपर जारी करेगी ताकि टीएमसी के हर गुंडे, हर सिंडिकेट, हर भ्रष्ट विधायक, मंत्री इन सभी का कानूनी रूप से पूरा हिसाब किया जा सके। टीएमसी की निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा। मोदी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा जो भी दंगों में, पॉलिटिकल वॉयलेंस में शामिल हो रहे हैं, अनेक ऐसी वारदातें की हैं उनका भी पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा।

मोदी ने कटवा रैली में कहा, राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में जांच कमीशन भी बनाया जाएगा। बीजेपी के राज में गांव के भूमि ऑफिस से लेकर नाबन्ना सचिवालय तक भयमुक्त और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी। मोदी ने कहा, बंगाल में भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले सावधान हो जाओ। जो जनता का हक खाएगा, उसके लिए रेड कार्पेट नहीं बिछेगा, उसके लिए जेल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। बीजेपी ने जो संकल्प लिया है, वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं है, यह टीएमसी के महाजंगलराज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है। अब बंगाल में डर का नहीं, भय का नहीं, अब बंगाल में अवसर का युग आएगा।

पीएम बोले, राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। बीजेपी का संकल्प है, बंगाल में UCC लागू कर तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। बीजेपी सरकार बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी। जो भारत में घुसपैठ करके आया है, उसको भारत से खदेड़ा जाएगा। मैं हर घुसपैठिए से कहूंगा, वो अपना बोरिया-बिस्तर बांध ले और इतना ही नहीं, जिन्होंने घुसपैठ कराई, नकली कागज बनाए, यहां सरकारी योजनाओं से उनको जोड़ा, उन सबका भी हिसाब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *