May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हरभजन सिंह की याचिका पर पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस, अगली सुनवाई तक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में पंजाब सरकार से सुरक्षा हटाए जाने का कारण पूछा है और सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। हरभजन ने याचिका में उस घटना का भी उल्लेख किया है जिसमें हाल ही में कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर हंगामा किया और उनके मकान की दीवार पर गद्दार लिख दिया था। हरभजन सिंह की याचिका पर अदालत ने पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अदालत ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा न हो। इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी। आपको बता दें कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से हरभजन सिंह हो वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। मगर हाल ही में राघव चड्ढा ने अपने साथ जिन आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की बात कही थी उसमें उन्होंने हरभजन सिंह का भी नाम लिया था। इसी के बाद पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह समेत आप के सभी बागी विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली थी।

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीर मानते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार को यह निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अदालत ने पंजाब सरकार से यह भी पूछा है कि जनप्रतिनिधि और पूर्व क्रिकेटर हरभजन की सुरक्षा समीक्षा किन आधारों पर की गई और किन परिस्थितियों में सुरक्षा में कमी या सुरक्षा वापस लिए जाने का फैसला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *