May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पेड़ पर चढ़े तेंदुए का 4 घंटे में सफल रेस्क्यू, स्वस्थ पाया गया

नरेंद्र बंसल –

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम मोड कला में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके के लिए रवाना हो गई। हस्तिनापुर रेंज की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण—जाल, पीपीई जैकेट, हेलमेट, डंडे व अन्य सुरक्षा सामग्री के साथ गांव पहुंची। साथ ही लेपर्ड रेस्क्यू के लिए तैनात क्विक रिस्पांस टीम को भी तकनीकी उपकरणों सहित मौके पर बुलाया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर ड्रोन की मदद से तेंदुए की सटीक लोकेशन चिन्हित की गई और उसे तीन ओर से सुरक्षित तरीके से घेर लिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइंस और निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए आवश्यक अनुमति लेकर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ 50 से 60 किलोग्राम वजन का युवा वयस्क नर है, जो पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। रेस्क्यू के बाद उसे मेरठ स्थित निर्माणाधीन पशु रेस्क्यू सेंटर में रखा गया, जहां जिला पशु चिकित्साधिकारी की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में तेंदुआ स्वस्थ पाया गया और उसे दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए उपयुक्त बताया गया है।

फिलहाल, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब चार घंटे तक चला।
इस अभियान में वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, क्षेत्र प्रभारी अंकित यादव, वन दरोगा ऋषभ सिंह, अतुल स्वामी सहित क्विक रिस्पांस टीम के कमलेश, धर्मेंद्र ढाका, नितिन कुमार, खुशीराम, नितिन त्यागी, शुभम, कपिल, डालचंद, ओमवीर, समंदर दास और वीरेंद्र समेत अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *