February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गायक मूसेवाला की मौत पर आया CM भगवंत मान का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली। यूं तो खबरों की दुनिया में खबरों का सैलाब  हमेशा ही अपने चरम पर रहता है, लेकिन यकीनन कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जो सनसनी मचा दिया करती हैं। हमारे चित्त से बैठ जाया करती है। एक ऐसी ही खबर एकाएक पंजाब से आई कि कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की किसी अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। जैसे ही ये खबर प्रकाश में आई, तो खबरों की कायनात में तहलका मच गया। सिद्धू मूसेवाला के नाम की सुर्खियां  बनीं जाने लगीं। किसी ने लिखा कि गोली मारकर मूसेवाला की हुई हत्या तो किसी ने लिखा नहीं रहे मूसेवाला और न जाने इस तरह की कितनी ही सुर्खियां अभी इंटरनेट पर तैर रही हैं, लेकिन इस मामले में कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं, जो कि गंभीर सवाल पैदा करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, आपको बता दें कि मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने उसकी सुरक्षा वापस ले ली थी। जिसे अब इस पूरे मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। सवाल समयसारिणी को लेकर उठाए जा रहे हैं कि आखिर क्यों कल मूसेवाला की सुरक्षा वापसी ली गई थी और आज उसकी हत्या हो जाती है, क्या सुनियोजित तो नहीं? बहरहाल, संभवत:  आगे चलकर मामले की जांच होती है, तो सच सतह पर आएगा और आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई कर उन्हें दंडित भी किया जाएगा। लेकिन, आइए उससे पहले हम आपको दिखाते हैं कि कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर किस सियासतदान ने क्या कहा है। तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाल के मौत पर क्या कुछ कहा है। दरअसल, भगवंत मान ने मूसेवाला के मौत पर ट्वीट कर कहा कि, ‘सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और गहरा दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट कर कहा कि, ‘सिद्धू मूसेवाला का क़त्ल बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। मैंने अभी पंजाब के CM मान साहिब से बात की। दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवायी जाएगी। मेरी सबसे बिनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *