June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम मोदी की डिग्री पूछने को लेकर बुरे फंसे केजरीवाल और संजय सिंह, जुर्माने के बाद कोर्ट ने दिया पेशी का ऑर्डर

ई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री की मांग करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जुर्माना लगने के बाद भी मुश्किलों से छूटे नहीं हैं, बल्कि उनकी मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तलब किया गया है। दोनों ही नेताओं को 7 जून को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। केजरीवाल ने पीएम मोदी को ‘चौथी फेल राजा’ कहकर बुलाया, सदन के भीतर पीएम मोदी की डिग्री को लेकर भी सवाल किए थे, जिसके बाद उनके ऊपर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील अमित नायक ने कहा, ‘माननीय कोर्ट ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजयसभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। इसी के सिलसिले में आज डेट थी, लेकिन समन के भीतर ज्यादा सफाई से निर्देशित नहीं किया गया था, इसी के चलते आज न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को शिकायत प्रतियों के साथ नए सिरे से समन जारी किया जाए। सुनवाई की अगली तारीख 7 जून मुकर्रर की गई है। दोनों ही नेताओं को 7 जून को कोर्ट के सामने पेश होना होगा।

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर सवाल पूछने पर अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका तब लगा था जब हाईकोर्ट ने उनके ऊपर 25 हजार का जुर्माना ठोक दिया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की याचिका पर केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश को खारिज कर दिया था। केंद्रीय सूचना आयोग ने सात साल पहले गुजरात विश्वविद्यालय को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में अरविंद केजरीवाल को सूचना देने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए 4 सप्ताह के भीतर जमा कराने को कहा था। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी की डिग्री को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में दिल्ली विधानसभा के एक सत्र के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चौथी फेल राजा बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *