ट्यूशन टीचर द्वारा अपनी स्टूडेंट नाबालिंग किशोरी से किया कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 2 वर्ष तक बलात्कार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

ट्यूशन टीचर द्वारा अपनी स्टूडेंट नाबालिंग किशोरी से किया कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 2 वर्ष तक बलात्कार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज के ट्यूशन टीचर 12वीं कक्षा की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी अभिषेक ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अभिषेक के घर पर ट्यूशन पढ़ने आती थी। टीचर की पत्नी प्रियंका पर भी बच्ची के अश्लील फोटो खींचने व दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप है। प्रियंका भी उसे पढ़ाती थी। दो साल तक दुष्कर्म होता रहा। अब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसकी पत्नी प्रियंका की पुलिस तलाश कर रही है।