March 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे, मुख्यमंत्री ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 9 साल आज पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की ओर से शुरू की गई तमाम जनहित और विकास परियोजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, शालीनता के साथ सारे पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं कहीं कोई हलचल नहीं। यही है सुरक्षा। लोगों में खुशी है। कोई भय, तनाव, अराजकता, अव्यवस्था, कर्फ्यू का भय नहीं, दंगे का भय नहीं है।

वार्षिक पुस्तक ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ का विमोचन करते हुए योगी ने कहा, वर्ष 2017 के पहले की सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही थी। हम लोगों ने 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है। प्रदेश में जो 60,244 पुलिस कार्मिक भर्ती हुए हैं, इनमें अनिवार्य रूप से 20 फीसदी बेटियां भर्ती हुई हैं। जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन की नीति के तहत आज हर व्यक्ति उत्तर प्रदेश में आना चाहता है। उत्तर प्रदेश आज ‘इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश’ भी बना है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच कुल 95 हजार करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ था। हमने वर्ष 2017 से अब तक इन नौ वर्षों में 3 लाख 16 हजार 800 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान अन्नदाता किसानों को किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडी शुल्क वर्ष 2017 से पहले 2.5 से 3 फीसदी लिया जाता था, आज मंडी शुल्क 1 प्रतिशत लिया जा रहा है। 5 लाख से अधिक बेटियों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक संपन्न करने में हमें मदद मिली है। स्नातक और परास्नातक में मेरिटोरियस बेटियों को हम स्कूटी भी उपलब्ध करवाएंगे। उत्तर प्रदेश में पहली बार संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना लागू हुई है। आज इंसेफेलाइटिस की बीमारी पूरी तरह समाप्त हुई है, वेस्टर बॉर्न डिसीज समाप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *