June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Diamond League Final: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, अब कर दिखाया ऐसा कमाल

नई दिल्ली। गोल्डन बॉय के नाम से जाने-जाने वाले भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। टोक्यो ओलंपिक के बाद अब एथलीट ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। फिनलैंड के कुओर्ताने गेम्स में काफी मुश्किल परिस्थितियों के बीच नीरज चोपड़ा ने ये मेडल हासिल किया है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी देखने को मिला जब बारिश की वजह से फील्ड पर भरे पानी की वजह से नीरज फिसल भी गए थे। बावजूद इसके अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए एथलीट ने 86.89 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

बता दें, भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल में जीत हासिल की है। इस शानदार जीत के साथ ही नीरज इस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। ध्यान हो कि इससे पहले नीरज चोपड़ा ने साल 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। उस दौरान नीरज क्रमशः सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे। हालांकि इस बार उनकी तैयार पहले से बेहतर थी जिसे उन्हें डायमंड ट्रॉफी जीतकर साबित कर दिया।

खराब रही मुकाबले में शुरुआत

ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में नीरज की शुरुआत थोड़े खराब प्रदर्शन के साथ हुई। नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा। दूसरे प्रयास नीरज ने 88.44 मीटर दूर भाला थ्रो करके अपने विरोधियों को पछाड़ दिया। वहीं, तीसरे प्रयास में नीरज ने 88.00 मीटर और चौथे में 86.11 मीटर। इसके बाद पांचवें में 87.00 मीटर और छठे प्रयास में नीरज ने अपना भाला 83.60 मीटर दूर फेंका। नीरज जहां इस मुकाबले में पहले नंबर पर रहे तो वहीं, 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच दूसरे और 83.73 मीटर के थ्रो के जर्मनी के जूलियन वेबर तीसरे नंबर पर रहे।

चोट के चलते नहीं खेले थे CWG गेम्स

इस साल जुलाई महीने में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो से एथलीट नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया था। उसी मुकाबले के दौरान नीरज को ग्रोइन इंजरी हुई थी। जिसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार-पांच हफ्ते के लिए आराम करने को कहा था। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही नीरज ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला लिया लेकिन इंजरी से उबरने के बाद अब नीरज ने जो कमबैक किया है वो काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *