June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अफ्रीका के खिलाफ भारत से कहां हुई चूक, क्या टीम इंडिया अभी भी पहला टेस्ट मैच जीत सकती है?

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 245 रन ही बना पाई। टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ही एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टीम द्वारा बनाए गए 245 रन में 101 रन तो सिर्फ राहुल ने बनाए। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि बाकी बल्लेबाज का कैसा परफॉर्मेंस रहा है।  बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है। अपने  करियर का आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की पोल खोल दी। अभी भी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत के पिछले दौरे पर भी डीन एल्गर ने शानदार बल्लेबाजी की थी और इस दौरे पर भी एल्गर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर इस समय 256/5 है। अफ्रीका ने भारत के ऊपर 11 रन की लीड ले ली है। ऐसे में अब भारत पर पहला टेस्ट मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है अगर भारतीय टीम को यह मैच जीतना है तो टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारत के गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और साउथ अफ्रीका के लोअर आर्डर को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा। लेकिन साउथ अफ्रीका यहां से 100 रन के आस-पास की लीड ले लेता है, तो भारत को यह मैच बचाना मुश्किल हो जाएगा और फैंस को जो उम्मीद है कि टीम इंडिया 31 साल का सूखा इस बार खत्म करेगी तो वो सपना का सपना रह जाएगा।

भारतीय टीम से कहां हुई चूक?

भारतीय टीम ने इस मैच में बहुत सारी गलतियां की हैं। भारत के बल्लेबाज एक बार फिर से विदेशी पिच पर फ्लॉप साबित हुए हैं। रोहित शर्मा की डिफेंसिव कप्तानी की भी कई दिग्गजों ने आलोचना की है। रोहित शर्मा से लोग सवाल पूछ रहे है कि आखिर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जो आपके प्रमुख गेंदबाज हैं। उनके साथ शुरुआत क्यों नहीं की, साथ ही टीम इंडिया को पता है कि साउथ अफ्रीका की पिच पर अच्छी उछाल मिलती है तो शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल क्यों नहीं करवाया। भारतीय टीम ने इस टेस्ट में बहुत सारी गलतियां की है।