नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। वह 34 साल के हो गए हैं। बता दें कि ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं। 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर के जन्मे रोहित शर्मा ने क्रिकेट के दुनिया में अपना अलग ही मुकाम बनाया है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जानिए रोहित शर्मा के कुछ अनोखे रिकॉर्ड के बारे में-
-तीन दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बने। रोहिक शर्मा साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे में 209 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और फिर साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 208 रन बनाए।
– इसके अलवा इंग्लैंड में खेल गए ICC विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जमाया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज हैं।
-टी-20 में महज 35 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा भी हिटमैन ने ही किया है।
– वहीं टी-20 क्रिकेट में भी रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाज ने ऐसा कमाल किया है जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया है। दरअसल रोहित शर्मा ने टी20 में 4 शतक बनाए हैं।

















Leave a Reply