कोहली के हार पर दिए बयान से कपिल देव ने जताई नाराजगी, की कड़ी आलोचना
नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबला में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया दिया। जिसके बाद से पूर्व क्रिकेटर समेत सोशल मीडिया पर यूजर्स टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जमकर खरी खोटी सुना रहे है और जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार पर प्रतिक्रिया दी है। कपिल देव ने न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया की 8 विकेट की हार के बाद कोहली के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें विराट कोहली ने मैच के बाद कहा था कि ‘हम पर्याप्त साहस नहीं दिखा पाए।’
एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में कपिल देव ने कहा, ”उनके जैसे बड़े खिलाड़ी की ओर से यह दिया गया बयान काफी कमजोर है। अगर इस तरह की बॉडी लैंग्वेज वाली टीम और इस तरह की सोच वाला कैप्टन होगा तो किसी भी टीम के लिए वापसी करना नामुमकिन होगा। मुझे उनके शब्द सुनकर थोड़ी हैरानी हुई। वह इस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं।” इसके साथ उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली की काबिलियत पर भी सवाल उठा डाले।
बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अहम मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया दिया। कीवी टीम ने 111 रन के लक्ष्य को 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। वहीं इस हार से भारतीय कप्तान कोहली काफी निराश दिखे। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया को मिली हार की वजह खिलाड़ियो का खराब प्रदर्शन रही।
