February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Miss Universe 2025 : मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब, फिनाले से पहले झेलना पड़ा था विवाद

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स 2025 के ग्रांड फिनाले में मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। पिछले साल की मिस यूनिवर्स विजेता रहीं डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने फातिमा बॉश को ताज पहनाया। जब फातिमा बॉश के नाम का ऐलान किया गया तो जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। फातिमा बॉश के लिए यह प्रतियोगिता जीतना इस लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि फिनाले से पहले उनको एक विवाद का सामना करना पड़ा था। भारतीय सुंदरी मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से बाहर हो गई थीं।

थाईलैंड की मॉडल वीना प्रवीणर सिंह इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप और वेनेजुएला की मॉस्टीफिन अबासली सेकंड रनर अप रहीं। फिलिपिन्स की मॉडल अतीशा मनालो को तीसरी पोजिशन से संतोष करना पड़ा। अगले साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की मेजबानी प्यूर्टो रिको करेगा। फातिमा ने कहा कि एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं अपनी आवाज और ताकत दूसरों की सेवा में लगाऊंगी। थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता के दौरान 4 नवंबर को फातिमा बॉश के लिए मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल द्वारा कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

नवात और फातिमा के बीच सोशल मीडिया के प्रमोशनल पोस्ट को लेकर बातचीत हो रही थी इस प्रोग्राम की लाइव स्ट्रीमिंग भी चल रही थी तभी नवात ने फातिमा को बेवकूफ कह दिया। फातिमा ने तुरंत वहां से वॉक आउट कर दिया। फातिमा के समर्थन में कुछ और प्रतिभागी भी मंच छोड़कर चली गईं। विवाद के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई थी और उन्होंने फातिमा को नई पीढ़ी की आवाज उठाने वाली महिलाओं की संज्ञा दी। इस विवाद के बाद फातिमा के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बहुत ही तेजी से बढ़े और उनकी पॉपुलरिटी में भी इजाफा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed