April 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खेलCWG 2022: हिंदुस्तान की लाडली पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर देशवासियों को दिया जश्न का मौका

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डालकर सभी देशवासियों को शान से तिरंगा लहराने का मौका दिया। इसके साथ ही ये भारत का 19वां गोल्ड है। इस मैच में पीवी सिंधु काफी धैर्य के साथ खेलती हुई दिखाई दी। दो बार की ओलंपिक चैंपियन हिंदुस्तानी शटलर पीवी सिंधु महिला एकल में कनाडा की मिशेल के साथ मैच था। इस दौरान गेम में पीवी ने 10-8 की बढ़त बना ली थी और इसे बरकरार रखते हुए पहले गेम को 20-15 से जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में सिंधु में काफी आत्मविश्वास दिखा और इसी कारण से उन्होंने इस दौरान भी कनाडा की मिशेल को  21-13 के बड़े अंतर से हरा दिया। हांलाकि दूसरे गेम में विरोधी खिलाड़ी ने सिंधु को काफी टक्कर दी। इससे पहले भी भारत की स्टार खिलाड़ी ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और इसके बाद साल 2018 में रजद पदक देकर भी देश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा इसी साल गोल्ड मेडल भी जीता। इन सब के बाद इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतकर भारत इस शेरनी ने देश का नाम रोशन करने का काम किया है।

इन खिलाड़ियों से भी रहेगी उम्मीद 

आज कॉमनवेल्थ मेम्स 2022 का अंतिम दिन है। पीवी सिंधु के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही ये भारत का 19वां गोल्ड मेडल है। इस गोल्ड के बाद भारत को आज अन्य खेलों में भी गोल्ड मेडल मिल सकते हैं। भारत के पीवी सिंधु के बाद मेंस एकल में लक्ष्य सेन के बाद कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे गोल्ड की उम्मीद की जा सकती है। आज भारत को शेड्यूल कुछ इस प्रकार है।

बैडमिंटन (1:20 PM) –

मेंस एकल फाइनल (लक्ष्य सेन, दोपहर 2:10 PM),

मेंस युगल फाइनल- चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, (दोपहर 3 बजे PM)

टेबल टेनिस (3:35 PM) –

मेंस का कांस्य पदक मैच (साथियान जी)

(शाम4:25 PM)

पुरुषों का स्वर्ण पदक- शरथ कमल

मेंस हॉकी (शाम 5 बजे PM)-

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया, फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *