February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, BCCI का ऐलान, सपोर्ट स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ाया

नई दिल्ली। खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बुधवार को इसका ऐलान कर दिया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया है। आपको बता दें कि विश्व कप में फाइनल में टीम इंडिया की हार के साथ राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। खबरें आ रही थी कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के होड कोच नहीं बनेंगे। लेकिन आज बीसीसीआई ने सर्वसमिति से फैसला लेते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है।

यानी साफ हो गया है कि राहुल द्रविड़ ही अगले साल होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए टीम को तैयार करेंगे। भले ही टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों का सामना करना पड़ा हो। लेकिन टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने 11 में से 10 मैचों में जीत हासिल की। वर्ल्ड कप के बाद से ही बीसीसीआई भारतीय कोच की तलाश में जुटी हुई थी। बता दें कि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप होना है। जिसके बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कोच चुनने की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन ये तलाश अब समाप्त हो गई है।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा, ”राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता, professionalism और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की कामयाबी में महत्वपूर्ण स्तंभ रहा हैं। भारतीय टीम का प्रदर्शन उनके रणनीतिक मार्गदर्शन का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुख्य कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और यह उनके और बीसीसीआई के बीच आपसी सम्मान और साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है।”

राहुल द्रविड़ ने कही ये बात-

टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने पर राहुल द्रविड़ ने कहा, ”भारतीय टीम संग पिछले 2 साल बेहद यादगार रहे हैं। साथ में, हमने उतार-चढ़ाव भी देखे हैं, और इस पूरी यात्रा के दौरान, समूह के भीतर समर्थन और सौहार्द अभूतपूर्व रहा है। ड्रेसिंग रूम में हमने जो संस्कृति स्थापित की है उस पर मुझे वास्तव में गर्व है।” इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया का हेड कोच का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर बीसीसीआई का शुक्रिया भी किया।

बता दें कि इस वक्त भारतीय टीम सूर्या कुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैच की टी 20 सीरीज खेल रही है और अभी भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के रूप में जुड़े हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed