April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या BCCI ने कोहली से छीनी वनडे की कप्तानी?, 48 घंटे का दिया था वक्त, रिपोर्ट से हुआ खुलासा!

नई दिल्ली। हाल ही में विराट कोहली ने खुद टी-20 फार्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। विराट कोहली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसी बीच अब विराट कोहली को वनडे से भी कप्तान छीन ली गई है और उनकी जगह भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंप दी गई है। खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने विराट कोहली से कप्तानी छीनी है और इतना ही नहीं बीसीसीआई ने कोहली से 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। माना रहा है कि कोहली टीम इंडिया की कप्तान छोड़ने को राजी नहीं थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनसे जबरदस्ती कप्तानी छीन ली।

बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया का टी-20 विश्व कप में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इतना ही नहीं पहली बार टीम इंडिया को विश्व कप जैसे महामुकाबले में पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना भी करना पड़ता था। जिसके चलते टीम इंडिया और विराट कोहली लोगों के निशाने पर आ गए थे। साथ ही टीम इंडिया में बदलाव की मांग भी करने लगे थे। शायद इसी का खामियाजा कोहली को भुगतना पड़ा और अब टी20 के बाद वनडे की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने बीते दिनों टी20 से कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। ऐसे में BCCI ने कोहली से वनडे फार्मेंट से कप्तानी भी छोड़ने को कहा। इसके साथ कोहली को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का वक्त भी दिया था। पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने इस तय वक्त तक विराट कोहली के जवाब का इंतजार भी किया। लेकिन कोहली की तरफ से जवाब नहीं मिला तो उन्होंने 49वें घंटे में खुद ही निर्णय कर दिया और रोहित शर्मा को टी20 के साथ वनडे टीम की कमान भी सौंप दी। हालांकि विराट कोहली की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है।

खबरों की मानें तो बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी उन्हें सम्मान के साथ विदाई देना चाह रही थी। मगर कोहली का तय वक्त तक जबाव नहीं आने पर कमेटी को बड़ा एक्शन लेना पड़ा और अपनी कलम चलाते हुए उनसे कप्तानी छीन ली। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला साल 2023 में भारत की मेजबानी में ही होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं कोहली अपने आक्रमक तेवर के चलते सोशल मीडिया पर अपने आलोचकों के निशाने पर आ जाते हैं, जिसके वे मैदान की तरह ही सोशल मीडिया पर डिफेंस मोर्चे पर खेलते हुए नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *