March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शेन वार्न की मौत से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने, रिजॉर्ट से निकलती दिखीं थाई महिलाएं

नई दिल्ली। बीते दिनों खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई थी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 52 साल के उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन थाईलैंड स्थित कोह सुमई में हुआ है। खबरों के अनुसार, शेन वार्न अपने विला में बेसुध मिले थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्साकर्मियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। महान खिलाड़ी शेन वार्न के निधन के बाद खेल जगत और क्रिकेट फैंस में शौक की लहर दौड़ पड़ी। तमाम खिलाड़ियों को उनके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन अचानक शेन वार्न के निधन होने जाने से हर कोई हैरत में पड़ गया। उनकी मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे है।

बता दें कि बीते दिनोंं शेन वॉर्न के निधन के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह दावा किया गया था कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और किसी भी तरह की कोई संदिग्धता नहीं है। इसी बीच अब शेन वार्न की मौत से कुछ वक्त पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। डेलीमेल के मुताबिक, वार्न थाईलैंड के जिस रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे ये CCTV फुटेज वहीं का है। जिसको लेकर अब अहम खुलासा हो सकता है। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज देखकर लगता है कि वार्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए कुछ थाई महिलाएं तब रिजॉर्ट में आई थीं। मौत से ठीक पहले वह उन्हीं के संपर्क में थे।

बताया जा रहा है कि ये महिला शेन वार्न को मसाज देने के लिए आई थी लेकिन कई घंटों तक दरवाजा न खोलने के बाद महिलाओं ने अपने बॉस को फोन किया  और इसकी जानकारी दी, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही शेन वार्न की मौत की खबर आ गई थी। एक अखबार के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज दोपहर 2 बजे के करीब की हैं। मसाज करने पहुंची 4 महिलाओं में से दो महिलाएं उनके कमरे में भी गई थीं। वहीं पुलिस के अनुसार, यही दो महिलाएं हैं, जिन्होंने आखिरी बार शेन वॉर्न को जिंदा देखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *