April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मंडोला में जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा प्याऊ का आयोजन, उमड़ी भीड़

लोनी/ गाजियाबाद ( मोनू सिंह )  – ग्राम मंडोला में जेठ माह के उपलक्ष में सैनी समाज के लोगों द्वारा भारी भयंकर गर्मी में शरबत का वितरण किया गया और लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत की सांस ली बता दे की प्रत्येक वर्ष जेठ माह में जगह-जगह प्याऊ लगाए जाते हैं यह धर्म-कर्म का कार्य है जिसमें मंडोला के सैनी समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों की सेवा में प्याऊ लगाया जिससे समाज में प्रोत्साहन मिला मनोज सैनी ने बताया की धर्म कर्म के कार्य करते रहना चाहिए।

जेठ माह में प्याऊ लगाए जाते हैं ताकि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पीने को मिल सके। यह एक पारंपरिक तरीका है जिससे लोग गर्मी से राहत पा सकते हैं और प्यासे लोगों की सेवा कर सकते हैं कई जगहों पर जेठ माह में प्याऊ लगाना एक धार्मिक और सामाजिक परंपरा भी है। जिसमें मुख्य रूप से जन सेवा केंद्र के संचालक मनोज सैनी, सोनू सैनी, सत्यम सैनी,अनिल सैनी, विशाल सैनी, व मंडोला समस्त सैनी समाज उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *